पोस्ट के बारे में
  • SBI स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अप्रेंटिक्स हेतु के 7150 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं।
  • इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 19 मई से 08 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • सम्पूर्ण भारत से पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे। अत: अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें।
  • परीक्षा के लिए किसी भी स्टेज के लिए प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जायेगा।
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की Negative Marking (नकारात्मक अंकन) होगी। अत: अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि प्रश्नों का उत्तर देते समय इसे ध्यान में रखें।
  • अभ्यर्थियों को उनके हित के लिए सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूर्ण कर लें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन करने से पहले Official Notification (विज्ञापन) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ 
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 19/05/2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 08/06/2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 08/06/2026
  • परीक्षा होने की तिथि : अभी घोषित नहीं हुई है 
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि : परीक्षा से पहले
आवेदन शुल्क  
  • General/ EWS/ OBC  : 300 रूपये 
  • SC/ ST/ PH (दिव्यांग) : 0 रूपये 
  • अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान निम्नलिखित माध्यमों से कर सकते हैं-
    • QR Code
    • UPI
    • Debit Card
    • Credit Card
    • Net Banking
आयु सीमा (आयु की गणना 01/04/2026 तक) 
  • न्यूनतम आयु : 20 वर्ष 
  • अधिकतम आयु : 28 वर्ष
  • आयु में अतिरिक्त छूट स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती बोर्ड के नियमानुसार होगी, अतिरिक्त छूट के लिए Official विज्ञापन अवश्य देखें। 
पदों का विवरण एवं शैक्षणिक योग्यता (कुल पद : 7150)
पद का नाम कुल पद आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 
SBI अप्रेंटिक्स 7150
  • भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्विद्यालय से स्नातक उपाधि (Bachelor Degree) उत्तीर्ण।
(Category-wise) वर्ग अनुसार पदों का विवरण
GENERAL EWS OBC SC ST TOTAL
3086 699 1672 1107 586 7150
कुछ महत्वपूर्ण निर्देश   
  • ऑनलाइन आवेदन करने से पहले SBI अप्रेंटिक्स 2026 के Official Notification (विज्ञापन) को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी अवश्य चैक करें जैसे किशैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, कुल पद, आवेदन शुल्क, पाठ्यक्रम (Syllabus), शारीरिक दक्षता, चयन प्रक्रिया आदि।     
  • आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपने पद की पात्रता मानदंड को पढ़ और समझ लिया है और आवेदित पद के लिए सभी शर्तों को पूरा करते हैं।
  • अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय अपना सही और सक्रिय इ-मेल पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अभ्यर्थी आवेदन पत्र में हमेशा नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकर की फोटो अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन को Final Submit करने से पहले, उम्मीदवार को यह जाँच कर लेना चाहिए कि उन्होंने फॉर्म के प्रत्येक भाग में सही जानकारी भरी है।
  • अभ्यर्थी को अपने रिकॉर्ड के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य लेना चाहिए। 
  • भर्ती और परीक्षा/परिणाम आदि के सम्बन्ध में विज्ञापन में कोई भी संशोधन या अपडेट सबसे पहले केवल SBI की वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर प्रकाशित किया जायेगा।
कुछ महत्वपूर्ण LINKS
Apply Now
Click Here
Download Notification
Click Here
Join Our WhatsApp
Group | Channel
Official Website
Click Here