पोस्ट के बारे में
  • CRPF (Central Reserve Police Force -केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल) ने सिपाही (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन तथा पायनियर) के 9175 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं।
  • इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 20 अप्रैल से 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।
  • सम्पूर्ण भारत से पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे। अत: अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें।
  • परीक्षा के लिए किसी भी स्टेज के लिए प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जायेगा।
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंको की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होगा। अत: अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि प्रश्नों का उत्तर देते समय इसे ध्यान में रखें।
  • अभ्यर्थियों को उनके हित के लिए सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले भर लें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले Official Notification (विज्ञापन) ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ 
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 20/04/2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 19/05/2026   
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 19/05/2026
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि : परीक्षा से पहले
  • परीक्षा होने की तिथि : अभी घोषित नहीं हुई है 
आवेदन शुल्क  
  • General / EWS / OBC : 100 रुपये 
  • SC/ ST/ ESM/ Female : 0 रुपये
  • अभ्यर्थी आवेदन का भुगतान निम्नलिखित माध्यमों से कर सकते हैं-
    • QR Code
    • UPI
    • Debit Card
    • Credit Card
    • Net Banking
आयु सीमा (आयु की गणना 01/01/2026 तक)
  • चालक (Driver) पद के लिए : 21-27 वर्ष 
  • अन्य पदों के लिए : 18-23 वर्ष 
  • आयु में अतिरिक्त छूट CRPF भर्ती बोर्ड के नियमानुसार होगी, अतिरिक्त छूट के लिए Official विज्ञापन अवश्य देखें। 
पदों का विवरण एवं शैक्षणिक योग्यता (कुल पद : 9175)
पद का नाम कुल पद आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 
चालक (Driver) 3176
  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं ) पास।
  • हैवी ड्राइविंग लाइसेंस। 
ट्रेड्समैन (Tradesman) 5999
  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं ) पास।
  • सम्बंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा।
  • सम्बंधित ट्रेड में अनुभव होना। 
  • अधिक जानकारी के लिए Official Notification (विज्ञापन) ध्यानपूर्वक पढ़ें।
पदानुसार रिक्तियों का विवरण 
पद का नाम पुरुष   महिला 
चालक (Driver) 3176
वाहन मोटर मेकेनिक 739
माली 141
बढ़ई 123
दर्जी 195 02
ब्रास बैंड 157 18
पाइप बैंड 32 16
बिगुलर 1263 11
नाई 231
हेयर ड्रेसर (महिला)  03
पेंटर 83 01
रसोइया (Cook) 1426
मोची 118
सफाई कर्मचारी 547
जलवाहक (Water Carrier) 502
धोबी 363
  • 10% रिक्तियां भूतपूर्व सैनिकों (Ex-serviceman) के लिए आरक्षित हैं।
  • उपरोक्त पद किसी भी दिव्यांग श्रेणी जैसे कि : सुनने में असमर्थ (Hearing Handicapped), शारीरिक दिव्यांगता (Orthopedically Handicapped), देखने में असमर्थ (Visually Handicapped) एवं स्वलीनता/ आत्मविमोह (Autism) के अभ्यर्थियों के लिए नहीं है। अत: ऐसे उम्मीदवार आवेदन न करें। 
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
पद का नाम पुरुष महिला
चालक (Driver)/ वाहन मोटर मेकेनिक/ माली/ पेंटर/ बढ़ई/ ब्रास बैंड/ पाइप बैंड/ मोची/ दर्जी/ बिगुलर 24 मिनट में 05 किलोमीटर  08:30 मिनट में 1.6 किलोमीटर
रसोइया (Cook)/ जलवाहक (Water Carrier)/ नाई/ हेयर ड्रेसर (महिला)/ धोबी/ सफाई कर्मचारी 10 मिनट में 1.6 किलोमीटर 12 मिनट में 1.6 किलोमीटर
राज मिस्त्री (मैसन)/ इलेक्ट्रीशियन    09 मिनट में 1.6 किलोमीटर
शारीरिक मापतौल परीक्षा (PST)
शारीरिक मापतौल पुरुष महिला
ऊंचाई 170 सेमी 157 सेमी
छाती 80-85 सेमी माप नहीं लिया जायेगा
चयन का तरीका   
  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  2. शारीरिक मापतौल परीक्षा (PST)
  3. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  4. ट्रेड टेस्ट (Trade Test)
  5. दस्तावेजों का सत्यापन (DV)
  6. चिकिस्ता परीक्षण (Medical)
कुछ महत्वपूर्ण निर्देश   
  • ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले CRPF सिपाही (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन तथा पायनियर) 2026 के Official Notification (विज्ञापन) को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले अभ्यर्थी अवश्य चैक करें जैसे किशैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, कुल पद, आवेदन शुल्क, पाठ्यक्रम (Syllabus), शारीरिक दक्षता, चयन प्रक्रिया आदि।     
  • आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपने पद कि पात्रता मानदंड को पढ़ और समझ लिया है और आवेदित पद के लिए सभी शर्तों को पूरा करते हैं।
  • अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय अपना सही और सक्रिय इ-मेल पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अभ्यर्थी आवेदन पत्र में हमेशा नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकर की फोटो अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन Submit करने से पहले, उम्मीदवार को यह जाँच कर लेना चाहिए कि उन्होंने फॉर्म के प्रत्येक भाग में सही जानकारी भरी है।
  • अभ्यर्थी को अपने रिकॉर्ड के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य लेना चाहिए। 
  • भर्ती और परीक्षा/परिणाम आदि के सम्बन्ध में विज्ञापन में कोई भी संशोधन या अपडेट केवल CRPF की वेबसाइट https://rect.crpf.gov.in/ पर प्रकाशित किया जायेगा।
कुछ महत्वपूर्ण LINKS
Apply Now
Registration | Login
Download Category Wise Vacancy Details
Click Here
Download Gender Wise Vacancy Details
Click Here
Download Notification
Hindi | English
Join Our WhatsApp
Group | Channel
CRPF Official Website
Click Here